गौरीश राणा के शानदार प्रदर्शन से करनाल का गौरव बढ़ा
करनाल की लॉन टेनिस टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक
करनाल, 11 सितंबर। 59वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 में करनाल की लॉन टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर करनाल का गौरव बढ़ाया। गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में करनाल ने सोनीपत को 6-1, 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस शानदार जीत में गौरीश राणा और साधिक मेहरा (Sadhvik Mehra) का विशेष योगदान रहा। टीम में यूवैन अरोड़ा, रिध्विक चौधरी एवं अयान भी शामिल रहे। गौरीश राणा राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली लॉन टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने AITA ऑल इंडिया अंडर-14 नेशनल रैंकिंग में 50वां स्थान हासिल किया है तथा हरियाणा के टॉप-10 खिलाड़ियों में भी अपनी जगह बनाई है। गौरीश पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। गौरीश राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी जसवीर राणा के सुपुत्र हैं। जसवीर राणा भारतीय जनता पार्टी के प्रति लंबे समय से समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से योगदान देते रहे हैं। गौरीश दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7, करनाल की कक्षा 8वीं के छात्र हैं। उनकी शानदार उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी नारंग जी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस सफलता में न्यू स्टेप अकादमी, करनाल के लॉन टेनिस कोच नरेश का विशेष योगदान रहा। करनाल की टीम ने वर्ष 2025-26 में भी स्वर्ण पदक जीता था और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया था। लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर खिलाड़ियों ने एक बार फिर करनाल का नाम रोशन किया है।
गणमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई
गौरीश राणा को पूर्व में माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी प्रतिभा और निरंतर शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा और भारत का गौरव बढ़ाने की पूरी उम्मीद है। इस उपलब्धि पर जगमोहन आनंद, विधायक करनाल; रेनू बाला गुप्ता मेयर करनाल; कविंदर राणा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि; तथा संजय भाटिया सांसद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। DEEO करनाल धर्मपाल ने भी फोन पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, महाराणा प्रताप राजपूत सभा, करनाल ने भी फोन कर गौरीश राणा को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने भी गौरीश राणा को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के दौरान द्रोणाचार्य मिश्रा, मनीष कुमार (DPE), जगदीश अहलावत (AEO), प्रदीप, दर्शन एवं सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं दर्शक उपस्थित रहे।
करनाल के लिए गौरव का क्षण
करनाल के इन युवा खिलाड़ियों की लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन, प्रतिभा और सही मार्गदर्शन के दम पर युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। गौरीश राणा, साधिक मेहरा एवं पूरी करनाल टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करते हुए करनाल, हरियाणा और भारत का नाम रोशन करेंगे।
निवेदक:
जसवीर राणा समाजसेवी, करनाल
मो.: 9992089393