औरैया: गायत्री नगर में एक साल में बदहाल हुई नाला किनारे बनी सड़क, जगह-जगह गहरे गड्ढे; 14 फीट गहरे नाले पर बैरिकेडिंग नहीं
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के सत्तेश्वर पश्चिमी गायत्री नगर में करीब एक वर्ष पूर्व नाले के किनारे बनवाई गई सड़क अब बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं करीब 14 फीट गहरे नाले के किनारे सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं होने से स्थिति और गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लो