लोहरदगा: कोराम्बे जंगल मे हुई सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार में दो युवक की हुई सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम.
दो बाइक सवार की शव का पोस्टमार्टम आज सदर अस्पताल में 17 घंटा बाद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार दोनो मृतक युवक की पहचान गुमला जिले के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत लरंगो निवासी रविंद्र उराँव और सुनेशर उराँव के रूप में किया गया। वही पुलिस ने दोनो मृतक युवक का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल लोहरदगा में कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। और एक घायल शशि उराँव का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।