लोहरदगा: SP लोहरदगा ने उपायुक्त व जिला प्रशासन के जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकालकर की शांति बनाए रखने की अपील
आज रविवार को लोहरदगा थाना परिसर से शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा, उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्णा और जिले के पुलिस जवानों ने बाइक से फ्लैग मार्च निकाला। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलाल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए लोहरदगा के मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसको लेकर जिले में एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।