लोहरदगा: शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने मोटरसाइकिल पर किया फ्लेग मार्च, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
लोहरदगा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला प्रशासन ने किया शक्ति प्रदर्शन। जिले में सुरक्षा व्यवस्था और शांति के माहौल को कायम रखने को लेकर सदर थाना परिसर से जिला प्रशासन ने सड़क पर उतरकर फ्लैग मार्च किया। लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्णा और एसपी हारिस बिन जमा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर फ्लैग मार्च निकाला गया।