लोहरदगा: लोहरदगा में राम के स्वागत की हो रही तैयारी, हर घर बना मंदिर, युवाओ और महिलाओं का उत्साह वातावरण को बना रहा भक्तिमय
अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इसे लेकर लोहरदगा प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव गांव में विशेष अनुष्ठान की तैयारी की जा रही है। मंदिरों, गांव की गलियों, शहर के चौक चौराहा, सड़कों को सजाया जा रहा है। युवाओं की टोली पूरे प्रखंड मुख्यालय को केसरिया पताको और भगवा झंडों से सजा रही है।