लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में उपायुक्त के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च और ड्रोन कैमरा से चप्पे चप्पे पर रखी गई नजर
उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण के नेतृत्व में आज रविवार को सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया और मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। साथ ही साथ शहर क्षेत्र में गली चौक चौराहे में ड्रोन के माध्यम से भी चप्पे छपे पर नजर रखी गई । साथ में पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमा, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल शामिल हुवे।