लवकुशनगर: संजय नगर के पास टोल टैक्स को लेकर विवाद, महिलाओं ने पीछा कर ट्रक रोका; ड्राइवर ने ₹500 मांगने का लगाया आरोप
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Sep 11, 2026
लवकुश नगर के संजय नगर के पास स्थित टोल टैक्स पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे विवाद का मामला सामने आया। टोल से जुड़ी महिलाओं ने एक ट्रक का पीछा करते हुए उसे सिंचाई कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास रोक लिया। महिलाओं का आरोप है कि ट्रक चालक ने बैरियर तोड़ा और टोल की राशि नहीं दी। वहीं, ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि उसके वाहन में फास्टैग लगा है।