बैरसिया: भोपाल के गौतम नगर मोहल्ले में गाड़ी हटाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद, जमकर मारपीट
Berasia, Bhopal | Oct 20, 2026 भोपाल की गौतम नगर कॉलोनी में गाड़ी साइड करने की बात पर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ ही एक-दूसरे पर डंडों से भी हमला किया गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं।