ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र में गुरुवार को नाम लिखी हुई नंबर प्लेट व जाति सूचक शब्द लिखी हुई कार नजर आई है। वहीं क्षेत्र में घूमते हुए कर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी (यातायात) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही वाहन स्वामी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।