ग्रेटर नोएडा स्थित एनपीसीएल कंपनी के दफ्तर पर गुरुवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब विभिन्न समस्याओं को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने कंपनी की दफ्तर का घेराव किया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर सैकड़ो किस दफ्तर पर पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों में किसानों से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया। किसानों ने कंपनी पर शोषण करने का आरोप लगाया है।