ग्रेटर नोएडा में बिजली बिल माफी को लेकर किसानों ने NPCL के दफ्तर पर महापंचायत रखी है। काफी संख्या में किसान अपने-अपने गांव से ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से ग्रेटर नोएडा एनपीसीएल दफ्तर पर पहुंच रहे हैं। परी चौक के आसपास रोड पर जाम की स्थिति बन गई है किसानों की महापंचायत को देखते हुए तुगलपुर एनपीसीएल के दफ्तर पर सुरक्षा में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया हैं।