ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव में गुरुवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर एक गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने घटना के विरोध में नाराज की जताते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।