ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने ₹15000 की इनामी महिला को सादोपुर झोल बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बादलपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार की गई महिला की पहचान संतोष कुमारी के रूप में हुई है आरोपी महिला ने नाबालिक लड़की को भगाने में सहयोग किया था।