रायडीह: पंचायती फरमान के बाद गर्भवती नाबालिग को प्रेमी ने टांगी से काटा, मौत, आरोपी गिरफ्तार
Raidih, Gumla | Nov 4, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में मंगलवार की सुबह 18 वर्षीय एक सनकी प्रेमी युवक सुमन यादव ने अपनी नाबालिग प्रेमिका अंशिका तिर्की की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी।मृतका छत्तीसगढ़ राज्य के शांति नगर धरमजयगढ़ की रहने वाली थी। और करीब छह माह की गर्ववती थी। पंचायती फरमान के बाद युवक उसे अपने घर लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।