हरदा: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 2 नवंबर को होगी जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता
Harda, Harda | Nov 1, 2025 आज 1 नवंबर शाम 6 बजे ब्लॉक समवन सलमा खान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2 नवम्बर प्रातः 10 बजे से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कि जाएगी। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु बालक बालिका एवं ओपन वर्ग महिला पुरुष भाग ले सकते हैं। दोनों वर्ग में प्रथम 5 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को खेल विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा।