✅ संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन
✅ मनोवैज्ञानिक काउंसलर ज्योति तिवारी ने दिया मार्गदर्शन
जिला रोजगार कार्यालय हरदा एवं मेपसेट के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प योजना अंतर्गत सोमवार को महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में छात्र-छात्राओं के लिए कॅरियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक काउंसलर श्रीमती ज्योति तिवारी ने छात्र-छात्राओं को 10वीं एवं 12वीं के बाद कॅरियर के विभिन्न विकल्पों, जैसे - इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, शिक्षण, कृषि, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। श्रीमती तिवारी ने कहा कि ‘कॅरियर का चयन अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार करना चाहिए, दूसरों की देखा-देखी नहीं। सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलने से युवा भटकने से बचता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।’ उन्होंने तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका काउंसलर द्वारा समाधान किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#Harda #हरदा