✅ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा, एवं मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जेट प्लास अकादमी में विभाग द्वारा “यंग लीडर्स - विकसित भारत” विषय पर युवा संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। खेल समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि इस दौरान युवाओं के साथ विकसित भारत, युवा नेतृत्व, शिक्षा, खेल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जागरूकता एवं समाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नर्सिंग, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइन, बैंकिंग का कोर्स कर रहे युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए तथा समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन किया।
युवा कार्यक्रम अधिकारी सुश्री श्रद्धा मित्तल ने युवाओं को नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच एवं टीम भावना के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज में रचनात्मक बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम में म्यूजिशियन श्रीमती आभा अग्रवाल ने भी सहभागिता की और अपनी प्रस्तुति से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में युवा संवाद, विचार-विमर्श एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जेट प्लास अकादमी की पीआरओ श्रीमति अर्चना चौरसिया, अकादमी सीईओ सुश्री नंदनी दुदवे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
#MYBharat #YuvaSamvad #ViksitBharat
#Harda #हरदा