#खुशियों_की_दास्ताँ
✅ ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’
✅ प्रधानमंत्री आवास योजना से हरमोहन का पक्के आवास का सपना हुआ सच
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (आवास प्लस) भारत सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है, जो ग्रामीण गरीबों के पक्के घर के सपने को साकार कर रही है। वर्ष 2016-17 से प्रारंभ इस योजना का लक्ष्य ‘सभी के लिए आवास’ है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक ऐसी योजना है जिसके द्वारा गरीब व्यक्तियों का एक पक्के छत वाले मकान का सपना आज आसानी से पूरा हो रहा है और बहुत सारी ग्राम पंचायतों का तो नक्शा ही बदल गया है। पहले किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में जाते थे तो कच्ची झुग्गी-झोपड़ी दिखाई देती थीं, वर्तमान में छत वाले एवं पक्के आवासों का निर्माण हो रहा है, जिससे हितग्राही का सामाजिक/आर्थिक/मानसिक विकास हुआ ही है, किंतु इस विकास कार्य से मध्यप्रदेश का भी विकास हुआ है।
जनपद पंचायत टिमरनी के ग्राम पंचायत खिड़कीवाला के रहने वाले श्री हरमोहन अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं, जिन्हें वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत लाभान्वित किया गया। हितग्राही श्री हरमोहन लगभग 50 वर्षों से अपने परिवार सहित कच्चे मकान में निवासरत थे। वह कच्चा मकान जो कभी भी आंधी-तूफान में गिर सकता था। वर्षा के दिनों में छत पर कवेलू टिन होने के कारण घर के अंदर पानी टपकता था, जिससे परिवार को बहुत तकलीफ से दिन निकालने पड़ते थे। कच्चा मकान होने के कारण कई रिश्तेदार उनकी गरीबी का मजाक भी बनाते थे और सामाजिक लोग उनके घर आने-जाने में कतराते थे।
वर्ष 2021-22 में श्री हरमोहन को भी ग्राम पंचायत द्वारा चयनित किया गया। जब इसकी जानकारी श्री हरमोहन को पता चली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। छत वाला पक्का मकान जो जिंदगी में कभी सोचा नहीं था, वह सपना पूरे होते दिखाई देने लगा। आवास स्वीकृत कर किश्तों का भुगतान किया गया, फिर श्री हरमोहन ने खुशी-खुशी अपने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। निर्माण के दौरान कुछ तकलीफें आईं, लेकिन एक छत वाला पक्का मकान का सपना जो पूरा हो रहा था, जो आखिर एक दिन पूरा हो गया और आज वर्तमान में श्री हरमोहन और उनका सारा परिवार खुशी-खुशी एक छत वाले पक्के मकान में निवासरत है।
श्री हरमोहन बताते है कि पक्का छत वाला मकान होने से रिश्तेदार जो छोटा-कच्चा मकान होने के कारण आने में कतराते थे, अब वे भी घर आने-जाने लगे हैं। सामाजिक आर्थिक उत्थान भी हुआ है। पक्का मकान होने से पड़ोस व मोहल्ले में मान-सम्मान भी बढ़ा है और बिना किसी समस्या के पक्के मकान में जीवन जी रहे हैं। पहले जैसे वर्षा के दिनों में अब किसी प्रकार का डर नहीं रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पक्का मकान होने के कारण सामाजिक आर्थिक स्तर में भी सुधार हुआ है। आज मार्केट में भी श्री हरमोहन व उनके परिवार की क्रेडिट बढ़ी है और परिवार का मानसिक विकास भी हुआ है। अब उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती, जो एक कच्चे पानी टपकने वाले मकान में होती थी।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#खुशियों_की_दास्ताँ
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#PMAYGramin #PradhanMantriAwasYojana #GraminVikas #MadhyaPradesh
#Harda #हरदा