नानपारा: नानपारा में 25 साल से अवैध रूप से संचालित सब्जी मंडी को किया गया शिफ्ट, एसडीएम के निर्देश पर खाली हुआ रास्ता
नानपारा में करीब 25 साल से अवैध रूप से संचालित हो रही थोक सब्जी मंडी को अब मंडी समिति परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार से मंडी का संचालन यहीं से होगा। मंडी के शिफ्ट होने से मिहिपुरवा रोड, जिसे स्थानीय स्तर पर 'आउट डोर' भी कहा जाता है, के अतिक्रमण मुक्त होने का रास्ता साफ हो गया है। अवैध सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई हुई