खंडवा: शादीशुदा महिला को भगाने के विवाद में बुजुर्ग महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार
किल्लौद। ग्राम कडोली में महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में किल्लौद पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को पिंकी बाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई द्वारा एक शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने की बात को लेकर शंकर और उसके परिवारजनों ने घर पहुंचकर विवाद किया।