डूंगरपुर: डूंगरपुर में हवाला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 53 लाख से अधिक नकदी की बरामदगी
डूंगरपुर जिले में दोवड़ा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बटिकड़ा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवक से 53 लाख 65 हजार 150 रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपी सचिन, निवासी साबला को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने राशि प्रतापनगर निवासी मुकेश जैन से लाने की बात कही है।