सहजनवा: साफ-सफाई कर रहे वृद्ध पर मनबढ़ों ने चाकू और राड से किया हमला, हालत गंभीर, जांच में जुटी गीडा पुलिस
गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड में मंगलवार को घर के सामने उगे घास फूस की सफाई कर रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध के ऊपर मनबढ़ों ने चाकू और रॉड से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गहासाड निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद मैनुद्दीन पुत्र स्व रसूल के ऊपर हमला किया गया है