मरवन: करजा थाना क्षेत्र के गोनौरा इंडा के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत ,तीन जख्मी
करजा थाना क्षेत्र के गोनौरा इंडा के समीप रविवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी व दूसरे बाइक पर सवार पिता पुत्र जख्मी हो गए । मृतक की पहचान करजा थाना क्षेत्र के मड़वन निवासी दीपक कुमार व जख्मी की पहचान मड़वन निवासी प्रिंस कुमार ,पारु थाना के चतुष्पट्टी निवासी राम इकबाल सिंह व शिवम कुमार के रूप में हुई।