मरवन: मड़वन प्रखंड के खलीलपुर के अग्निपीड़ितों के बीच पूर्व मंत्री ने बांटा कम्बल,शाम में प्रमुख व सीओ ने दिया सरकारी मुआवजा
मड़वन प्रखंड के खलीलपुर के अग्निपीड़ितों के बीच पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता ई अजीत कुमार ने कंबल व वस्त्र का वितरण किया। वही अंचलाधिकारी से तत्काल सरकारी मुआवजा देने की मांग की। इसके बाद शाम में प्रमुख रेणु देवी की अध्यक्षता में अंचलाधिकारी ने अग्निपीड़ितों के बीच सरकारी मुआवजा राशि के चेक का वितरण किया।