मरवन: करजा थाना क्षेत्र के रक्सा बहादुर चौक के समीप भोजपुर के व्यापारी से धान बिक्री के नाम पर लाखों की ठगी
करजा थाना क्षेत्र के रकसा बहादुर चौक के समीप धान बेचने की बात कर भोजपुर जिले के व्यापारी से 1 लाख 71 हजार रुपये की ठगी कर लिया गया। ठगी का एहसास होने पर भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के बजरुहा निवासी बबलू प्रसाद में करजा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। करजा पुलिस जांच में जुट गई है।