मरवन: करजा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर देसी व विदेशी शराब के खिलाफ चला अभियान,एक धराये
करजा थाना क्षेत्र के गवसरा ,नरहरसराय व मड़वन में जिले से आए डॉग स्क्वायड की टीम व करजा थाने के एलटीएफ प्रभारी के नेतृत्व में देसी व विदेशी शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान देसी शराब के साथ-साथ उसे बनाने वाले उपकरण को विनष्ट किया गया। वहीं मड़वन से पांच बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।