मरवन: मड़वन प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम सुब्रत सेन ने किया निरीक्षण
मड़वन प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम सुब्रत सेन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा भी की। डीएम ने दाखिल खारिज के लम्बित मामले का एक सप्ताह के अंदर निपटारा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि जिस अधिकारी या कर्मचारी के स्तर पर मामले पेंडिंग रहेंगे, उनके वेतन से फाइन काटा जाएगा।