मरवन: करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर में अचानक लगी आग में एक दर्जन घर जले
करजा थाना क्षेत्र के कोदारिया खलीलपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग में 12 घर जलकर राख हो गए। इस दौरान घर मे रखे अनाज ,कपड़े, बर्तन, गहने सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे करजा थाने के दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।