हसनपुर: दीपावली पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक डिवाइडर से टकराई, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर घायल
रहरा थाना क्षेत्र के भावली गांव निवासी गंगासरन के बेटे दीपांशु (25) और शिवांशु (22) हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार देर रात दोनों भाई एक ही बाइक से दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल।