डिंडौरी: डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मसूर खरीदी मामले में केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने निगवानी खरीदी केंद्र में अमानक स्तर के मसूर खरीदी मामले में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर के जांच प्रतिवेदन एवं प्रस्तुत जवाब के सूक्ष्म परीक्षण के आधार पर केंद्र प्रभारी रघुवर सिंह गौतम को मामले में दोषी पाए जाने पर सहायक आयुक्त को खरीदी केंद्र प्रभारी के विरुद्ध सोमवारशाम 5:00 एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए।