रामपुर मनिहारन: गांव पहांसू में फंदे पर लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, मुर्गी फार्म पर करता था मजदूरी, पुलिस जांच में जुटी
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव पहांसू में रविवार को लगभग 25 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव बूढ़ाखेड़ा निवासी निखिल कुमार के रूप में होना बताई जा रही है।