बड़वानी: कलेक्टोरेट में बैठक,अनंत चतुर्दशी जुलूस मार्ग पर की जाए समुचित व्यवस्थाएँ-कलेक्टर डॉ राहुल फटींग एवं एसपी पुनीत गेहलोद
कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्टेªट सभागृह बड़वानी में आगामी त्यौहारों जैसे अंनत चतुर्दर्शी, मिलाद-उन-नवी आदि को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, सयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेद्र रावत उपस्थित रहे ।