नवादा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वच्छ एवं निष्पक्ष नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित हुई
Nawada, Nawada | Oct 11, 2025 शनिवार शाम 4:38 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ, समाहरणालय नवादा में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर प्रत्याशियों का नामांकन की तैयारीयों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।