अटरू: अटरू क्षेत्र में 25 जुलाई से थम जाएगी शहनाईयों की गूंज
Atru, Baran | Jul 13, 2026 25 को अंतिम सावे के साथ थमेगी शहनाइयों की गूंज शादी सीजन अंतिम दौर में, बाजारों की रौनक हुई फीकी शादी-ब्याह का सीजन अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के अबूझ सावे के बाद मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके चलते बाजारों में भी ग्राहकी सिमटने लगी है। कपड़े, आभूषण, सिलाई और बैंड-बाजे से जुड़े कारोबारियों के यहां नए ऑर्डर लगभग बंद है