पटियाली: हड़ौरा गांव में दो मकानों के लेंटर गिरे, मलबे में दबे दो मासूम बच्चे और गाय
जनपद कासगंज पटियाली तहसील क्षेत्र अंतर्गत हड़ौरा गांव में तेज बारिश और भीषण हवाओं के चलते बड़ा हादसा हो गया। गांव में दो अलग-अलग मकानों की छत (लेंटर) अचानक भरभराकर गिर गईं। इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से दो बच्चे और एक मवेशी (गाय) मलबे में दब गए, जबकि दूसरी घटना में गृहस्थी का भारी नुकसान हुआ है।