डलमऊ: चार साल के बेटे के साथ विवाहिता को घर से निकाला, पति पर तीसरी शादी की तैयारी का आरोप
डलमऊ गांव की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि चार वर्षीय बेटे के साथ उसे घर से निकाल दिया गया। पति पर तीसरी शादी करने और मां-बेटे को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता कलेक्ट्रेट पहुंची और अधिकारियों के सामने र