कोईलवर: आरा शहर का कचरा कायम नगर पंचायत क्षेत्र में फेंके जाने पर मुखिया प्रतिनिधि ने जताया कड़ा विरोध
आरा शहर का कचरा कोईलवर प्रखंड के कायम नगर पंचायत क्षेत्र में फेंके जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कायम नगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे, जब पब्लिक एप की टीम क्षेत्र से गुजर रही थी तब मुखिया प्रतिनिधि ने पूरे मामले की जानकारी दी।