बांसगांव: बेलीपार के बैजनाथपुर गांव में खेत में मोटर जोड़ते समय करंट की चपेट में आए 35 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में मंगलवार को खेत में मोटर जोड़ते समय करंट लगने से 35 वर्षीय विनोद मौर्या की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विनोद खेत में पानी चलाने के लिए मोटर कनेक्ट कर रहे थे। इसी दौरान बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।