सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर घाघरी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पहचान हो गई है. घायल युवक खुंटपानी प्रखंड के होरलोर गांव निवासी सेलाये बानरा के रूप में हुई है. रविवार शाम लगभग पांच बजे प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने बताया कि पान्ड्राशाली से चाईबासा जाने के दौरान देखा कि घाघरी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना से एक युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ था.