हरिहरगंज: हरिहरगंज थाना पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा: दहेज हत्या की पीड़िता तीन साल बाद जीवित मिली
हरिहरगंज थाना कांड संख्या 48/24 में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। मारपीट, दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों से जुड़े इस मामले में अनुसंधान के दौरान जिस महिला को मृत बताकर उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, वह करीब तीन साल बाद जीवित मिली है। पुलिस के अनुसार, महिला के महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में रहने की पुष्टि हुई है।