लखीसराय: लखीसराय पुलिस ने किऊल स्टेशन से 3 अपहृत किशोरी को सकुशल किया दस्तयाब
लखीसराय पुलिस द्वारा मंगलवार अपराह्न 9 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार लखीसराय थाना कांड संख्या 349 /26 अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किऊल स्टेशन से तीन किशोरी को सकुशल दस्तयाब किया है. 3 जुलाई 2026 को लखीसराय थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.