शिवहर: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 31 लोगों ने किया रक्तदान
गर्वनमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. प्रचार्य केशवेंद्र चौधरी शनिवार शाम 05 बजे बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक चला है. 31 लोगो ने रक्तदान किया है. बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान होता है. मुख्य अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सीतामढ़ी अध्यक्ष डॉ महावीर ठाकुर थे।