लखीसराय: भामाशाह जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
नया बाजार बाजार समिति परिसर से भामाशाह जयंती के अवसर पर साहू समाज से जुड़े लोगों द्वारा रविवार की संध्या 5:15 पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बाजार समिति से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नया बाजार नगर भवन परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री भी शामिल हुए।