अमरिया: अमरिया क्षेत्र में घरेलू हिंसा का आरोप, महिला ने पति के खिलाफ दी तहरीर
अमरिया थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। गांव जिठनिया की रहने वाली रेखा देवी ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करता है। आरोप है कि 12 मई को पति ने पहले शराब पी और फिर जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, बच्चों को भी पीटा गया।