मंडरो: मिर्जाचौकी गांधीग्राम में देर रात पांच घरों में लगी आग, बीडीओ मेघनाथ उरांव और प्रभारी प्रमुख शिलादेवी ने की जांच
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गांधीनगर गांव में देर रात्रि अचानक आग लगने से से पांच घर जल कर राख हो गया आग उस समय लगा जब परिवार के लोग घरों में सोए हुए थे।आग इतना तेज थी देखते ही देखते पांच घरों का कागजात सहित लाखों का सारा समान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर गुरुवार शाम 4 बजे बीडीओ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया परिवार जनों को मदद का भरोसा दिया