लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में छह जगहों छापेमारी कर दो शराब तस्कर एवं 10 शराबी को किया गिरफ्तार
रविवार अपराह्न 4:14 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार जिले में 6 जगहों छापेमारी कर 2 शराब तस्कर एवं 10 शराबी गिरफ्तार हुए. कजरा थाना क्षेत्र में लखना नहर के समीप एवं मझियामा मुसहरी से शराब तस्कर तथा तेतरहट में शर्मा, रामगढ़ चौक में बरतारा, कजरा में लखना बेलदारी एवं बड़हिया से शराबी को गिरफ्तार किया गया.