गिधौर: गिद्धौर में 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, झोलाछाप के खिलाफ दर्ज की गई FIR
Gidhaur, Jamui | May 1, 2026 गिद्धौर प्रखंड के मौरा गांव में शुक्रवार को 12 वर्षीय गगन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक व आक्रोश है। परिजनों ने एक झोलाछाप चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने 10 बजे बताया कि चमकी बुखार से पीड़ित गगन को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ग्रामीण डॉक्टर ने इंजेक्शन दिया, जिसके बाद 10 मिनट में हालत बिगड़ गई।