वार्ड 53 में सड़क और जलभराव की दोहरी मार, लोग परेशान
गंगापुर सिटी। वार्ड नंबर 53 में सड़क नहीं होने और जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद रास्ते में गंदा पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। खराब रास्ते के कारण कई बार लोग फिसलकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं। वहीं, लंबे समय से जमा गंदे पानी के चलते दुर्गंध फैल रही है और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में हालात बिगड़ जाते हैं। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #highlight #Gangapurcity #followers #karoli Amita Meena Journalist News57 गंगापुर सिटी राजस्थान न्यूज़ Gangapur City Portal Pooja Priya News 25 Rajasthan Raj Kakrwad Rishikesh Mahar Kirodi Lal Meena Ranthambhor News Gangapur Times