कोलायत: रेवड़ चराने वाले चेतन ने शादी में जाने की छुट्टी मांगी, मालिक ने मारकर पेड़ पर लटकाया, हत्या का मामला दर्ज
देशनोक थाने में 13 वर्षीय रेवड़ चरवाहे की हत्या कर बैर के पेड़ से लटकाने का सनसनीखेज हत्या व एससी/एसटी एक्ट का मामला सामने आया हैं।मृतक के पिता की रिपोर्ट पर देशनोक पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं।इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच नोखा सीओ जरनैल सिंह करेंगे। देशनोक SHO सुमन शेखावत ने की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक चेतनराम पुत्र इसरराम सांसी का शव PBM मे रखवाया।